सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर आ रही है कि, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पेशे से डॉक्टर संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। खबरों के मुताबिक पात्रा में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए हैं । जिसके बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद भाजपा प्रवक्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सूत्र ने कहा था कि भाजपा नेता में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। पात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई न्यूज चैनल पर भाजपा के चेहरे के तौर पर दिखाई देते हैं। उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए हैं।
Get well soon @sambitswaraj Bhai. #DefeatCorona
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) May 28, 2020
ये भी पढ़ें:- पुलवामा में आतंकवादियों की 2019 जैसे हमले की एक और बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने IED से भरी कार को उड़ाया
मूलतः ओडिशा के रहने वाले पात्रा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ ही साथ पात्रा सर्जन भी हैं। वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर भी काम कर चुके हैं। पात्रा ओएनजीसी के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर्स में से एक हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले गुरुवार सुबह से ही संबित पात्रा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हैं। पात्रा गुरुवार सुबह से ही कई ट्वीट कर चुके हैं, कुछ देर पहले ही उन्होंने भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक ट्वीट रीट्वीट किया था। संबित पात्रा भाजपा के इस समय के सबसे चर्चित प्रवक्ताओं में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने पर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ये भी पढ़ें:- Bihar Matric Result: टॉपर हिमांशु राज को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने किया कॉल, बोले- मैं तुमसे मिलना चाहता हूं