भारत में कोरोना वायरस के चलते अभी भी लॉकडाउन जारी है और इस वजह से कई लोगो को काफी परेशानिया हो रही है। लॉकडाउन में कई ऐसे जरुरी कार्यक्रम है जो की लंबित पड़े है। लोगो को अपने कई काम टालने पड़े है। जैसे की शादी और इस ही बीच दिल को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने एक लड़का- लड़की की शादी करवा उन्हें घर तक भी छोड़ा। इसके साथ ही उनके सुखी जीवन की कामना भी की। लॉकडाउन के दौरान इन दिनों आपने चंडीगढ़ पुलिस को लोगों के जन्मदिन पर उनके घर जाकर विश करते हुए कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार चंडीगढ़ पुलिस ने एक लड़का- लड़की की शादी में अपना योगदान दिया है।
ये भी पढ़ें:- चीन छोड़ कर जा रही जापानी कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश में विशाल टाउनशिप बनाने की तैयारी
चंडीगढ़ के सेक्टर-46 निवासी हरजीत सिंह की शादी राजबीर कौर के साथ उनके मोहाली के सोहाना गुरुद्वारे में नंदकारज कर होनी थी। जब लड़की शादी की बात चंडीगढ़ पुलिस को बताई की उनकी शादी है और उस में कोई कोई बैंडबाजा नहीं है। इसके बाद जो पुलिस ने किया वो जान कर आप भी हैरान हो जायेंगे जैसे ही लड़की की डोली मोहाली से सेक्टर-46/47 चौक पर पहुंची तो चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एसएचओ जसपाल ङ्क्षसह अपनी टीम के साथ डोली की गाड़ी को कवर करते हुए उसके ससुराल पहुंचे। सायरन बजने के साथ जैसे ही ससुराल में डोली की एंट्री हुई तो लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान राजबीर कौर, हरजीत सिंह और उनके पिता ने इस शादी को यादगार बना देने के लिए चंडीगढ़ पुलिस का दिल से धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान, तीसरे दौर में होगी 6 और हवाई अड्डों की नीलामी