फेम इंडिया मैगजीन (Fame India Magazine) की ’50 प्रभावशाली भारतीय 2020′ की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वही पे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में सबसे आगे हैं। वह प्रभावशाली व्यक्तियों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर हैं। यह तथ्य फेम इंडिया मैगजीन द्वारा 50 प्रभावशाली भारतीयों की वर्ष 2020 के सर्वे में सामने आया है। अपनी ईमानदार छवि, कठोर निर्णय लेने की क्षमता और बुलंद इरादे के आधार पर उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया। टॉप 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में राजनेता, उद्योगपति, अभिनेता, पत्रकार समेत ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने प्रभावशाली नेतृत्व से पीछे छोड़ते हुए इस सूची में कब्जा जमाने में सफल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Sonu Sood को ट्वीट कर मजदूर ने मदद के बाद किया धन्यवाद, तो सोनू सूद ने लिखा, बोला था न कल मां के हाथ का खाना खाओगे
ओवरऑल सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर योगी आदित्यनाथ और तीसरे नंबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैं। लिस्ट में देश के कुल आठ मुख्यमंत्री शामिल हैं। टॉप टेन में छठे नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और 10वें नंबर पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12वें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13वें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 वें, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 30वें और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 31वें स्थान पर हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगभग 99.6 फीसदी लोगों ने जननायक और बेहद प्रभावशाली व्यक्ति माना है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ 97 फीसदी लोगों की राय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिलचस्प यह है कि योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले ही कार्यकाल में अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है, जबकि नीतीश कुमार, नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन तथा अमरिंदर सिंह कई टर्म मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत में Covid-19 के नये मामले बढ़े लेकिन साथ ही रिकवरी रेट में उछाल देखने के लिए रहें तैयार