रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपनी 43वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया। इसे जियो ग्लास (Jio Glass) के नाम से पेश किया गया है। Jio Glass वर्चुअल असिस्टेंट से भी लैस है। यह ग्लास एक केबल के साथ आता है। केबल की मदद से इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इस का वजन 75 ग्राम है। कंपनी का कहना है कि जियो का यह स्मार्टग्लास बेस्ट इन क्लास मिक्स्ड रियलिटी एक्सपीरियंस देगा।
ये भी पढ़ें:-jio Facebook deal: फेसबुक की जियो में अब 9.99 फीसदी हिस्सेदारी,लगाए 43 हजार करोड़
रिलायंस जियो हर साल एजीएम में नए प्रोडक्ट की घोषणा करता है। इस बार कंपनी ने Jio Glass पेश किया है। Jio Glass की मदद से वर्चुअल तौर पर 3डी अवतार के जरिए बातचीत हो सकेगी। Jio Glass एक मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। Jio Glass में वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।
Jio Glass को खासतौर पर होलोग्राम कंटेंट के लिए पेश किया गया है। इवेंट के दौरान इसका डेमो भी दिखाया गया। Jio Glass के जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। जियो का यह स्मार्ट ग्लास 3D होलोग्राफिक विडियो कॉल सपॉर्ट के साथ आता है। यानी विडियो कॉल के समय आप अपने साथ को 3D रूप में देख सकेंगे। Jio Glass 25 ऐप्लिकेशंस सपॉर्ट करता है।
ये भी पढ़ें:- WhatsApp web:लैपटॉप और कंप्यूटर पर व्हाट्सएप का उपयोग कैसे करें
बातचीत के दौरान आप ग्लास (चश्मे) में ही उस शख्स का 3डी अवतार देख सकेंगे जिसे आपने कॉल किया है। खास बात यह है कि Jio Glass में 3डी और 2डी दोनों तकनीकों का सपोर्ट दिया गया है। Jio Glass का वजन महज 75 ग्राम है, जो कि इसका एक खास फीचर साबित हो सकता है। AGM में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि लॉन्चिंग के बाद बहुत ही कम समय में जियोमीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। बता दें कि जियोमीट एप एक क्लाउड आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एप और डेस्कटॉप दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।