कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के बीच बॉलीवुड से भी लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं। बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर मिली है। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार भाइयों की जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान (Wajid Khan) का निधन हो गया है। वाजिद खान की उम्र 42 वर्ष की थी। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी।
ये भी पढ़ें:- मन की बात में बोले PM मोदी – आगे भी बरते सावधानी, कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब भी गंभीर
31 मई देर रात को मुंबई में वाजिद खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वाजिद खान को किडनी इंफेक्शन हो गया था। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। 42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।
वाजिद खान (Wajid Khan) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। आपको बता दें कि पूरा बॉलीवुड वाजिद खान के निधन से सदमे में है। सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया था।इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्म के लिए संगीत दिए।
ये भी पढ़ें:- सीमेंट के पाइप में में रहने को मजबूर मजदूरों ने रो-रोकर बताया अपना हाल, सोनू सूद ने कहा- कल घर जा रहे हो मेरे भाई