बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों तक पहुंचने के लिए सोनू सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद मजदूरों और गरीबों को उनको घरों तक पहुंचाने का काम लगातार कर रहे हैं। मुंबई ही नहीं बल्कि देशभर में फंसे लोगों की मदद को वो आगे आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सीमेंट में रह रहे मजदूर ने रोकर अपना हाल सुनाया तो एक्टर का दिल भी पसीज गया। बेंगलुरू में फंसे मजदूरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर उन्हें दिखा, जिसमें मजदूर रो-रोकर घर भेज देने की गुहार लगा रहा है। इस पर सोनू सूद ने तुरंत जवाब दिया और लिखा कि कल आपको घर पहुंचाने का इंतजाम हो जाएगा।
कल आप घर जा रहे हो मेरे भाई🙏 । सुबह का सबसे पहला काम। ✌️ https://t.co/6wbOad5OBf
— sonu sood (@SonuSood) May 29, 2020
ये भी पढ़ें:- अमेरिकी सांसद बोले- चीन में मौजूद उद्योगों को भारत शिफ्ट किया जाना चाहिए
इस वीडियो में मजदूर अपनी हालत बताते हुए रो पड़ा। उसने कहा कि पिछले पांच दिनों से सीमेंट के पाइल में रह रहा है। साथ में दो छोटे बच्चे भी हैं। एक विकलांग साथी भी है। ये वीडियो बेंगलुरु का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘कल आप घर जा रहे हो मेरे भाई.. सुबह का सबसे पहला काम’
योगिता भयाना नाम की एक्टिविस्ट ने बेंगलूरू के स्टेशन के बाहर सीमेंट के पाईपों में पिछले पांच दिन से अपने दो मासूम बच्चों को और एक विकलांग साथी के साथ बैठे मजदूर का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मजदूर रोते हुए घर भेज देने की गुहार लगा रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर मदद मांगी, जिस पर सोनू सूद ने मदद का पूरा भरोसा दिया है।
अभिनेता सोनू सूद बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका लॉकडाउन के चलते परेशानी में फंसे मजदूरों की मदद के लिए आगे आना है। वहीं एक दिन पहले हवाई जहाज के जरिए 177 लड़कियों के उनके घर तक पहुंचने का इंतजाम भी किया है।
ये भी पढ़ें:- चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने चीन सीमा के पास असम में तैनात किए चिनूक हेलिकॉप्टर